Breaking News

टीएमयू सीओई में अर्थ वीक का शंखनाद, इंजीनियर्स की देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में रिसर्च हाइट्स फाउंडेशन- आरएचएफ के सहयोग से भारत पर्यावरण कार्यक्रम- भारत सस्टेनेबल कैंपस मिशन 2026 के अंतर्गत पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ। इसी के साथ 29 अप्रैल तक चलने वाले अर्थ वीक का मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के संग शंखनाद हो गया। अर्थ वीक का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवम् वर्तमान समय में जिम्मेदार जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में डॉ. अलका वर्मा, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. शुभेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आशीष सिमल्टी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इससे पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रो. रवि जैन ने अर्थ वीक की थीम रखी।मुख्य वक्ता के तौर पर श्री गौरव जायसवाल ने सतत भविष्य के निर्माण में इंजीनियरों और छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए हरित अवसंरचना, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने जैसे व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है, यह पहल विकसित भारत के विजन के अनुरूप है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों- एसडीजीएस की प्राप्ति में अर्थ वीक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

दूसरी ओर एफओई के डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने उम्मीद जताई, अर्थ वीक इंजीनियरिंग के स्टुडेंट्स, रिसर्चर्स और फैकल्टीज़ के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वक्ताओं ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, प्रदूषण को कम करने और सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक अभियान बताया। उन्होंने यह भी कहा, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट कम करना एवम् वृक्षारोपण जैसे छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयास मिलकर पर्यावरण पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। सत्र के दौरान छात्रों को सतत विकास संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार पिपर्सेनिया, श्रीमती निकिता जैन, अंकित वार्ष्णेय, राहुल विश्नोई, केबी आनंद,  उमेश कुमार सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. इंदु त्रिपाठी, अरुण गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!