Breaking News

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार की मौत, परिवार में कोहराम

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। खटीमा–पानीपत फोरलेन मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। कार का टायर पंचर होने पर स्टेपनी बदल रहे युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम फलौदा निवासी नितिन कुमार त्यागी पुत्र अशोक त्यागी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रहे थे। पट्टी कला के पास फोरलेन मार्ग पर उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया।
बताया जाता है कि नितिन कार को सड़क किनारे खड़ा कर स्टेपनी बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं, अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!