राहुल मौर्य
मसवासी(रामपुर)। डेढ़ साल से मसवासी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रहे अजय कुमार शुक्ला का तबादला कर उन्हें बिलासपुर कस्बे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर रामपुर की गंज कोतवाली से सोहन पाल सिंह को मसवासी का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।
बुधवार को चौकी परिसर में पूर्व चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
वहीं दूसरी ओर, नवनियुक्त चौकी प्रभारी सोहन पाल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र के लोगों ने भी चौकी पहुंचकर उनका स्वागत किया।
नए चौकी प्रभारी ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की बात कही।
Budaun Amarprabhat