Breaking News

मेधावी छात्रों के सम्मान में जुटा जनसैलाब, APS इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मुख्य अतिथि

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

छात्रों को साइकिल व उपहार देकर किया सम्मानित, 2027 में डिग्री कॉलेज बनाने का किया वादा

शेखूपुर (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहिरवारा स्थित एपीएस इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन व शिक्षकों ने उनका फूलमालाओं व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
समारोह में हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2026 के टॉपर प्रशांत यादव व 2025 के टॉपर विनीत यादव को साइकिल भेंट की गई, जबकि अन्य 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिनर सेट व पंखे देकर प्रोत्साहित किया गया।
“नेताजी ने शिक्षा को दिया सर्वोच्च सम्मान”
अपने संबोधन में आबिद रज़ा ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव शिक्षा, शिक्षक और छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन अजय पाल यादव व राजवीर यादव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे क्षेत्र में इंटर कॉलेज की स्थापना सराहनीय कार्य है।
डिग्री कॉलेज का किया वादा
पूर्व मंत्री ने कहा कि शेखूपुर क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज का अभाव है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इस क्षेत्र में सबसे पहले डिग्री कॉलेज स्थापित कराया जाएगा।
उन्होंने जनता से आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने और पीडीए (PDA) के प्रचार-प्रसार का आह्वान भी किया। साथ ही वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया।
“संघर्ष हमारी पहचान”
आबिद रज़ा ने कहा कि उन्होंने संघर्ष की सीख नेताजी से ली है और विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित में काम करते रहेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले “विकास पुरुष” और “बदायूं रत्न” जैसे सम्मान का भी उल्लेख किया।
समारोह के अंत में उदयपाल, यादराम यादव, रामविनोद यादव, प्रवेश यादव व अजय पाल यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!