Breaking News

महिला पीएसी बटालियन निर्माण का डीएम ने लिया जायजा, कार्य में तेजी के निर्देश

Spread the love

दातागंज के सैजनी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण; गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को तहसील दातागंज क्षेत्र के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि महिला पीएसी बटालियन के अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बताया कि अनावासीय भवनों के निर्माण पर 112.31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि आवासीय भवनों की लागत 300.47 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इसे जुलाई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …