Breaking News

बांद्रा-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन फिर चलेगी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the love

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, 17 मई को बांद्रा और 18 मई को गोरखपुर से होगा संचालन

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई और पूर्वांचल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 मई 2026 को बांद्रा टर्मिनस से रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होकर शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 18 मई 2026 को गोरखपुर से रात 8:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन बस्ती, गोंडा, सीतापुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, मथुरा और कोटा होते हुए तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 7, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 13, एलएसएलआरडी का 1 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!