Breaking News

मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा, बदायूं यात्रियों को मिलेगी राहत

Spread the love

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 और 21 मई को अतिरिक्त संचालन का लिया निर्णय

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में एक फेरे का विस्तार किया है। इससे बदायूं सहित आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन 20 मई 2026 को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन बदायूं स्टेशन पर सुबह 9:48 बजे पहुंचेगी तथा काठगोदाम दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 21 मई 2026 को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन बदायूं स्टेशन पर रात 9:31 बजे पहुंचेगी और अगले दिन मुंबई सेंट्रल रात 9 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में एसी थर्ड के 5, एसी सेकेंड का 1, स्लीपर श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 2 तथा दो जीएसएलआरडी कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!