Breaking News

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में आयोजित हुई पूल पार्टी

Spread the love

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में आयोजित हुई पूल पार्टी

विद्यार्थियों ने तैराकी, खेल और संगीत का उठाया आनंद

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल के सहयोग से शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तैराकी, संगीत, खेलों और रिफ्रेशमेंट का भरपूर आनंद उठाया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूल पार्टी के माध्यम से विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में मनोरंजन के साथ-साथ सामूहिक गतिविधियों का अवसर भी मिला।

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा।

इस अवसर पर शिक्षिकाएं आरती गुप्ता, प्रिया श्रीवास्तव, मुस्कान गुप्ता, ममता दिवाकर, तरुणा अरोड़ा, परमीत कौर सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …