Breaking News

जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का आरोप, परिजनों में आक्रोश

संवाददाता :

बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि इसी दौरान गर्भवती महिला भी हमले का शिकार हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल महिला के परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …