Breaking News

यूपी में 19 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के प्रशासनिक समीकरण बदले

Spread the love

वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बदायूं और उन्नाव समेत कई जिलों में नई तैनाती; शासन ने जारी किए आदेश

संवाददाता :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन द्वारा जारी सूची में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी और अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों के बाद कई जिलों के प्रशासनिक समीकरण बदल गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सुलतानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं संस्कृति विभाग में तैनात सृष्टि धवन को सुलतानपुर का नया मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहे दुर्गेश मिश्रा को मेरठ में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर भेजा गया है। जबकि मेरठ में तैनात अभिषेक प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

उन्नाव के नगर मजिस्ट्रेट रहे राजीव राज को जालौन में अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को उन्नाव का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

शासन ने बदायूं में भी प्रशासनिक बदलाव किया है। बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन को बदायूं का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। वहीं बदायूं में तैनात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुरेश कुमार पाल को बलिया का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चंदौली, बुलंदशहर, गाजीपुर, सीतापुर, हरदोई और हाथरस समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!