Breaking News

सहसवान पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, डोडा छिलका समेत तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सहसवान पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, डोडा छिलका समेत तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग अभियान में ईको कार सहित दबोचा गया आरोपी, एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सहसवान पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक तस्कर को 4 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका और एक ईको कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ankit Sharma के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सहसवान के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सहसवान पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ईको गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 4 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक आस मोहम्मद पुत्र मुन्ने निवासी ग्राम बक्सैना थाना हजरतपुर जनपद बदायूं को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामद ईको गाड़ी संख्या यूपी 25 सीक्यू 0548 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मु0अ0सं0 247/26 धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।

उ0नि0 देवेंद्र सिंह ने टीम के साथ की कार्रवाई

इस कार्रवाई को थाना सहसवान में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!