Breaking News

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love

बदायूं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

एसएसपी ने कहा – कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए किए गए बदलाव

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद 43 उपनिरीक्षकों और आरक्षियों के तबादले करते हुए नई तैनातियां दी गई हैं।

एसएसपी अंकित शर्मा के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियों के साथ पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

कई चौकियों पर बदले गए प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार इस्लामनगर थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जबकि वरिष्ठ उपनिरीक्षक सनी चौधरी को मुजरिया से स्थानांतरित कर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

संजीव शर्मा को पुलिस लाइन से भेजकर इस्लामनगर थाना क्षेत्र की नूरपुर पिनौनी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार को इस्लामनगर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

रूपेश कुमार को रुदायन चौकी प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि विवेक देव सिंह को मुजरिया से रुदायन चौकी प्रभारी बनाया गया है।

सोशल मीडिया सेल और थानों में नई जिम्मेदारियां

विवेक कुमार सिंह को सोशल मीडिया सेल के साथ-साथ पीआरओ सेल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। विभागीय प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की अहम जिम्मेदारी अब उनके पास रहेगी।

राम मेहर सिंह को बिसौली की दबतोरी चौकी से हटाकर दातागंज थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि जितेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से दबतोरी चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है।

उसावां, फैयंगज बेहटा और बिनावर में भी बदलाव

मनोज Kumar को उसावां से फैयंगज बेहटा भेजा गया है। वहीं जगवीर सिंह को पुलिस लाइन से फैयंगज बेहटा थाने में तैनाती मिली है।

महेश पाल को बिनावर से यूपी-112 में भेजा गया है, जबकि भूपेंद्र यादव को पुलिस लाइन से बिनावर थाना भेजा गया है।

इसके अलावा वीरेंद्र सिंह, रामकुमार, कविराज सिंह, विजय सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, नवरत्न सिंह, दिनेश चंद्र और प्रमेंद्र पंवार समेत कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की तैयारी

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव आवश्यक होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है और बेहतर कार्य करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि नई तैनातियों से थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!