Breaking News

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष को लिखा पत्र, शहर में फोगर मशीन खरीदने का किया अनुरोध

Spread the love

हीटवेव से राहत दिलाने की उठी मांग

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष को लिखा पत्र, शहर में फोगर मशीन खरीदने का किया अनुरोध

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा को पत्र लिखकर शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए आधुनिक फोगर मशीन खरीदने की मांग की है।

पूर्व मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि इस वर्ष गर्मी का असर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 25 मई से 4 जून तक “नौतपा” घोषित किया गया है, जिसके चलते तेज धूप और गर्म हवाओं से आमजन परेशान हैं।

उन्होंने नगर पालिका से अनुरोध किया कि ऐसी आधुनिक फोगर मशीन खरीदी जाए, जिसमें शहर की सड़कों पर ऑटोमैटिक पानी का छिड़काव और हवा में फुहार छोड़ने की सुविधा उपलब्ध हो। इससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से काफी राहत मिल सकेगी।

आबिद रज़ा ने इसे जनहित से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि नगर पालिका यदि नियमानुसार इस व्यवस्था को लागू करती है तो बदायूं शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी और लोग इसके लिए पालिका के आभारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …