Breaking News

कछला घाट हादसे में किशोर की मौत, किशोरी लापता; डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

Spread the love

गंगा स्नान बना मातम

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। गंगा दशहरा पर्व पर कछला गंगा घाट के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। अवनीश कुमार राय और अंकिता शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार जनपद हाथरस के ग्राम कानू और ग्राम पिछोती से एक ही परिवार के सात लोग गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने बदायूं के कछला घाट पहुंचे थे। बताया गया कि सभी लोग निर्धारित घाट पर स्नान करने के बजाय घाट से करीब दो किलोमीटर दूर नरौरा की ओर गहरे पानी में उतर गए, जहां अचानक सभी डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नाविकों और गोताखोरों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय किशोर निलेश की मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय किशोरी शिखा की तलाश पुलिस, गोताखोरों और फ्लड पीएसी द्वारा लगातार की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान कराया जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गहरे पानी में जाने से बचें और केवल प्रशासन द्वारा तय सुरक्षित स्थलों पर ही स्नान करें।

इस दौरान अभिषेक कुमार सिंह, मोहित कुमार, संजीव कुमार एवं प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …