Breaking News

डांस का दंगल सीजन-3’ में अर्पिता कश्यप की शानदार प्रस्तुति, लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

बदायूं की बेटी ने टीवी शो में बिखेरा जलवा

‘डांस का दंगल सीजन-3’ में अर्पिता कश्यप की शानदार प्रस्तुति, लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। शहर की बेटी अर्पिता कश्यप ने मुंबई में आयोजित टीवी शो “डांस का दंगल सीजन-3” में शानदार प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन किया है। &TV चैनल पर प्रसारित इस शो में अर्पिता ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विजय नगर कॉलोनी निवासी विनोद कश्यप की पुत्री अर्पिता कश्यप की प्रस्तुति 23 मई की रात देशभर में प्रसारित हुई। शो से लौटने के बाद बदायूं में उनका जोरदार स्वागत किया गया। नृत्य आर्ट स्टूडियो में ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता कुमारी ने अर्पिता को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अर्पिता की सफलता को जिले के लिए गर्व की बात बताया।

विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अर्पिता की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्पिता एक दिन देश का नाम दुनिया में रोशन करेगी।

अर्पिता की बड़ी बहन और नृत्य आर्ट स्टूडियो की डायरेक्टर सोनम कश्यप ने बताया कि अर्पिता राजा राम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और कम उम्र में ही कई टीवी चैनलों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह 9XM, Zee TV, &TV, जी सलाम और ईश्वर टीवी जैसे चैनलों पर भी नजर आ चुकी हैं।

इस अवसर पर कमलेश कश्यप, शुभम माथुर, कुणाल आर्य, अनुराधा चौधरी, शान, अमान और जयंत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!