Breaking News

बिजली कटौती को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Spread the love

हरीश शाक्य ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर जताया आभार, क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की उठाई मांग

संवाददाता : गोविंद देवल

लखनऊ/बदायूं। हरीश शाक्य ने रविवार को लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में स्वीकृत बिजली घर, सड़क निर्माण, पर्यटन और अन्य विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुलाकात के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली कटौती से आम जनता और किसान दोनों परेशान हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को भी लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन को पर्याप्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।

हरीश शाक्य ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!