Breaking News

वीर सावरकर जयंती पर संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

हमीरपुर। मेरा युवा भारत हमीरपुर (उ० प्र०), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया के निर्देशन में चाणक्य इंस्टीट्यूट कंप्यूटर शिक्षा संस्थान में गुरूवार को महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संचालक चंद्रकांत, समाजसेवी केपी सिंह, बुंदेलखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सह संस्थापक एवं सचिव मानसिंह तथा विवेकानंद युवा मंडल कैथी के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने वीर सावरकर के जीवन और उनके राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विचारों पर प्रकाश डाला। संस्था संचालक चंद्रभान ने कहा कि 28 मई 1883 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के भागुर गांव में जन्मे वीर सावरकर बचपन से ही राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित थे। उन्होंने युवावस्था में ‘मित्र मेला’ और ‘अभिनव भारत’ जैसी गुप्त क्रांतिकारी संस्थाओं की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वे विदेशी वस्त्रों की होली जलाने वाले देश के पहले युवाओं में शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अनुज बाजपेई ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय तथा कनक श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकगण, युवा स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!