Breaking News

आधुनिक जीवन शैली में योग अपनाने पर दिया जोर

Spread the love


गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने बताए योग के लाभ

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में “आधुनिक जीवन शैली और योग” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कार्यकारी प्राचार्या डॉ. श्रद्धा श्री यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राजकीय संघटक महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में योग के इतिहास और अष्टांग योग की विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवन शैली में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. श्रद्धा श्री यादव ने पतंजलि योग सूत्र पर अपने विचार रखे, वहीं डॉ. सोनी मौर्य ने छात्राओं को षट्कर्म क्रिया की जानकारी दी। हिंदी विभाग की डॉ. निशा साहू ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। गोष्ठी के अंत में योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित अभ्यास का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …