Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का समापन

Spread the love

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का समापन

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समर कैंप के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दिन की शुरुआत जुम्बा सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत की धुन पर पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर आनंद एवं ऊर्जा का अनुभव किया।

प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वॉटर स्प्लैश डे का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों ने समर कैंप में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों एवं कलात्मक कार्यों का सुंदर प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्विमिंग गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए जल गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिंग, हॉर्स राइडिंग, हैंडबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, आर्ट एंड क्राफ्ट, रंगोली, वोकल म्यूजिक, कैलीग्राफी, कंप्यूटर, फायर-फ्री कुकिंग, डांस, फ्लूट, वैदिक मैथ्स, पॉटरी एवं साइंस क्लब गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन श्री तेजस त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी उपस्थित थे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम-एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र उझानी …

error: Content is protected !!