Breaking News

समापन पर विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को बांटे गए.

Spread the love

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण संपन्न.

समापन पर विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को बांटे गए.

बदायूं ,मीरा चौक स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण का समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ.

समापन पर छात्र-छात्राओं को विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे गए. प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे.

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा- ग्रीष्मकालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण से छात्रों के अंदर छुपी हुई विशेष प्रतिभा का पता चलता है. इसके साथ ही अनुशासन और आत्मविश्वास का गुण जागृत होता है.

विद्यालय के व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने सभी प्रशिक्षार्थियों को विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे.
प्रशिक्षक टोली में रुचि महेश्वरी, कंचन राठौर, दीक्षा गोस्वामी, आरती पाठक, आकाशी सैनी, मीनू राठौर, रुचि चौहान, रुद्र महेश्वरी, धीरज शर्मा रहे.
इस मौके पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर,अनुज पटेल, रूपाली रस्तोगी, शैलेंद्र सिंह, प्रवेश शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, अशोक कुमार सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!