Breaking News

ईदगाह मैदान में ठंडे शरबत की छबील लगाई गई।

Spread the love

बिसौली। भीषण गर्मी और तेज धूप से बेहाल लोगों को राहत देने के लिए तंजीम अब्दे मुस्तफा द्वारा ईदगाह मैदान में ठंडे शरबत की छबील लगाई गई। इस दौरान तंजीम ने शीतल पेय पिलाकर सेवा भाव की मिशाल पेश की।
ईद उल अजहा के मौके पर ईदगाह मैदान में तंजीम अब्दे मुस्तफा द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राहगीरों और ईद की नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडा शरबत पिलाया गया। लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की। इस नेक काम में तंजीम के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अल्ताफ अंसारी, मोहसिन अंसारी, हसनैन अंसारी, शाहरुख अंसारी, तौफीक अहमद, जमाल अख्तर, कमाल अख्तर, जावेद अहमद, मुबीन अहमद, शादाब क़ादरी, बिलाल अंसारी, अल फैज खान, अब्दुल कादिर खान, शोऐब अंसारी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …