Breaking News

बदायूं को मिला नया बीएसए, नवीन कुमार की हुई तैनाती

Spread the love


बाराबंकी स्थित डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर थे कार्यरत, शासन ने जारी किया आदेश

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत बदायूं को नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने नवीन कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं के पद पर तैनात किया है।

शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा 30 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार नवीन कुमार वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बाराबंकी में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। उन्हें स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं के पद पर नियुक्त किया गया है।

शासन ने आदेश में निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। आदेश संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी किया गया है।

नवीन कुमार की नियुक्ति के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में नई कार्यशैली और शैक्षिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों में भी शासन के इस निर्णय को लेकर चर्चा बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

Spread the loveपीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सोमवार को जिला …