ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा चयन, युवाओं को रोजगार का मिलेगा अवसर
बदायूं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न विकास खंड मुख्यालयों पर सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे।
भर्ती प्रक्रिया के तहत सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा लंबाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, आयु 21 से 40 वर्ष तथा लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को आवेदन के समय हाईस्कूल की अंकतालिका एवं आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 9 से 10 जून तक कादरचौक, 11 से 12 जून तक म्याऊं, 13 व 15 जून को उसावां, 16 से 17 जून तक जगत, 18 से 19 जून तक वजीरगंज, 20 से 22 जून तक बिसौली, 23 से 24 जून तक आसफपुर, 25 से 27 जून तक सहसवान, 29 से 30 जून तक दहगवां, 1 से 2 जुलाई तक इस्लामनगर, 3 से 4 जुलाई तक अम्बियापुर, 6 से 7 जुलाई तक दातागंज तथा 8 से 9 जुलाई तक समरेर विकास खंड में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9758323438 एवं 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं।संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं
Budaun Amarprabhat