Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, तीन दिनों में 79.96 प्रतिशत रही उपस्थिति

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा बुधवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में दो पालियों में सम्पन्न हुई।

प्रथम पाली में कुल 5,664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,539 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,125 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली का उपस्थिति प्रतिशत 80.14 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं द्वितीय पाली में भी 5,664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 4,617 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1,047 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 81.51 प्रतिशत रहा।

तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा की कुल छह पालियों में अभ्यर्थियों की औसत उपस्थिति 79.96 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की सतर्क निगरानी में सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प

Spread the loveउझानी। भारतीय जनता पार्टी 114 बिल्सी विधानसभा द्वारा मंगलवार को उझानी नगर के …

error: Content is protected !!