Breaking News

बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने कछला घाट पहुंचे एडीएम, आज होगी मॉक ड्रिल

Spread the love

बदायूं। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को अपर जिलाधिकारी ने कछला घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा एवं राहत कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार 11 जून 2026 को कछला घाट पर बाढ़ संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, बाढ़ खंड, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के समन्वय एवं राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जाएगा।

साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाढ़ के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यक सावधानियां बरतें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प

Spread the loveउझानी। भारतीय जनता पार्टी 114 बिल्सी विधानसभा द्वारा मंगलवार को उझानी नगर के …

error: Content is protected !!