Breaking News

बदायूं समेत 10 जिलों के 133 स्काउट गाइड और यूनिट लीडर हुए सम्मानित

Spread the love

राष्ट्र है सर्वोपरि, नागरिक कर्त्तव्यों का करें पालन : संजीव

बदायूं : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शीतलाखेत अल्मोड़ा उत्तराखंड में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेनिंग कैंप और एडवेंचर कैंप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना, ध्वज अवतरण और राष्ट्रगान के साथ समापन हो हुआ।
नेचर स्टडी कम ट्रेनिंग कैंप और एडवेंचर कैंप भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्र सिंह, प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सक्सेना महेश चंद्र सक्सेना और प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है। स्काउट-गाइड संपूर्ण भारत और विदेशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर देश को गौरवान्वित भी कर रहे हैं।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा मर्यादाओं को पालें, वर्जनाओं से बचें और नागरिक कर्त्तव्यों पालन कर राष्ट्र को गौरवान्वित करें। राष्ट्र सर्वोपरि है।
कैंप के लीडर आफ द कोर्स एएसओसी वाराणसी जय प्रकाश दक्ष, मिर्जापुर ट्रेनिंग काउंसलर चंद्र प्रकाश प्रजापति, शीतलाखेत केंद्र प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सहारनपुर व मेरठ मंडल अमित सैनी, वाराणसी डीओसी विष्णु विश्वकर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एडवेंचर प्रोग्राम लीडर आफ द कोर्स मोहित कुमार, डीटीसी आनंद मालियान, सुरेश बिंद ने स्काउट गाइड की जमकर तारीफ की।
कैंप में बदायूं जिले अलावा भदोही, मेरठ, वाराणसी, मऊ, जौनपुर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, गाजीपुर आदि जिलों के स्काउट स्काउट गाइड सम्मानित हुए।
इस मौके पर भदोही डीओसी नागेश, गाजीपुर डीओसी दिनेश कुमार, वाराणसी डीओसी रामेश्वरी वर्मा, लाल बहादुर पटेल, रोहित गुप्ता, जीवन गोला, फरदीन अहमद, अरहम खान आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया येलो डे

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कक्षा पी.जी. से …

error: Content is protected !!