Breaking News

अनियंत्रित रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, दंपति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

उझानी:- उझानी में एक सड़क हादसे में दवा विक्रेता रजत अग्रवाल और उनकी पत्नी शगुन अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे कोतवाली क्षेत्र की छतुईया फाटक के पास हुई, जब उनकी कार अनियंत्रित रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से टकरा गई।

रजत अग्रवाल, जो उझानी की पंजाबी कॉलोनी के निवासी हैं, अपने निजी वाहन से जयपुर से उझानी लौट रहे थे। छतुईया फाटक पहुंचते ही सामने से आ रही एक अनियंत्रित रोडवेज बस को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

हादसे में रजत अग्रवाल और उनकी पत्नी शगुन अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले जाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने दंपति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। हालांकि, परिजनों ने घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Spread the loveबदायूं। गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी सांस्कृतिक …