Breaking News

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की मौत

Spread the love

रानेट पुल के पास कार और पुलिसकर्मियों की बाइक की टक्कर, एक कांस्टेबल भी घायल
संवाददाता आई एम खान

बिसौली। थाना बिसौली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार कोतवाली बिसौली में तैनात उपनिरीक्षक देवराज और कांस्टेबल अमित किसी सरकारी कार्य से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र में रानेट पुल के पास उनकी बाइक और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपनिरीक्षक देवराज की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं घायल कांस्टेबल अमित का उपचार जारी है।

मृतक उपनिरीक्षक देवराज जनपद अमरोहा के पृथ्वीपुर कला गांव के निवासी बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

दरोगा देवराज के निधन की खबर से पुलिस विभाग एवं उनके परिचितों में शोक व्याप्त है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद एसडीएम सदर और सीओ उझानी ने कछला गंगा घाट व कांवड़ रूट का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the loveबदायूं। आगामी श्रावण मास और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं …

error: Content is protected !!