Breaking News

भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के जयघोष से भक्तिमय हो उठा

Spread the love

बिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के तीसरे दिन पूरा परिसर वैदिक मंत्रों, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। मध्य प्रदेश से पधारे पूज्य गुरुदेव पंडित राधेश्याम शास्त्री ने वैदिक विधि विधान एवं संगीतमय मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पावन आहुतियां संपन्न करवाई। यजमानों ने श्रद्धा और आस्था के साथ यज्ञ कुंड में हवन सामग्री अर्पित कर विश्व कल्याण एवं सुख समृद्धि की कामना की। महायज्ञ में दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय सियाराम और राधे-राधे के गगनभेदी उद्घोष के साथ मंदिर परिसर की परिक्रमा की। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर वातावरण ने प्रत्येक श्रद्धालु को भाव विभोर कर दिया। पूरे परिसर में धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा बिखरी रही। इस अवसर पर आचार्य राम बिहारी मिश्रा, अवनेश शर्मा व्यासी, ब्रजेश पाठक, आशुतोष पांडे, सोमवीर यादव, मनोज यादव (जेई) सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …