Breaking News

संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब का नवीन सत्र एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी के आशीर्वाद से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संपूर्ण वातावरण सुंदरकांड पाठ एवं भजनों के दौरान श्रीहनुमान जी के जयघोष से भक्तिमय हो गया। पाठ समापन के बाद मेरे राम का लगा है दरबार पवनसुत आ जाना आदि भजन सुना कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। यह आयोजन अत्यंत भव्य, भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामय उपस्थित ने इस अवसर को और यादगार बना दिया, तथा हम सभी को सेवा समर्पण और एकता की नई प्रेरणा प्रदान की। इस मौके पर सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, डा. मनोज माहेश्वरी, डा. प्रवीन शर्मा, विनय शर्मा, विजय अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, भारती अग्रवाल अध्यक्षा इनरव्हील, डा. सुविधा माहेश्वरी सचिव इनरव्हील आदि रोटेरियन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …