Breaking News

आषाढ़ अमावस्या पर कछला गंगा स्नान को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 24 घंटे रहेगा डायवर्जन

Spread the love

बदायूं। आषाढ़ अमावस्या पर 14 जुलाई को कछला गंगा घाट और अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान को देखते हुए बदायूं पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु आवागमन के लिए 13 जुलाई रात 8 बजे से 14 जुलाई रात 8 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के व्यावसायिक वाहनों सहित कुछ अन्य वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

पुलिस के अनुसार, बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान जाने वाले ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम व अन्य वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

वहीं बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले वाहन नौशेरा तिराहा, कादरचौक और गंजडुंडवारा मार्ग से होकर गुजरेंगे। मुजरिया चौराहे और सहसवान के कछला रोड से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और सहसवान कछला रोड पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था संचालित की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …