बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 04 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को विकासखंड मुख्यालय अंबियापुर में 128 जोड़ों का तथा 05 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में 122 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है तथा विभिन्न अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी व लोकप्रिय योजना है, इसमें गरीब परिवारों की कन्याओं का धूमधाम से माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाता है। प्रत्येक विवाह पर रुपए 51000 खर्च किए जाते हैं जिसमें से रुपए 35000 कन्या के बैंक खाते मे, रुपए 10000 वैवाहिक कार्यक्रम से संबंधित सामान दिया जाता है तथा रुपए 6000 प्रत्येक जोड़े के हिसाब से कार्यक्रम के आयोजन पर ख़र्च किया जाता है।
उन्होंने बताया कि 04 दिसंबर को विकासखंड मुख्यालय अंबियापुर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में 128 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा इसमें विकासखंड अंबियापुर, सहसवान, दहगवा, इस्लामनगर, उझानी तथा नगर निकायों में बिल्सी, सहसवान, दहगवा, इस्लामनगर व उझानी है। उन्होंने बताया कि 05 दिसंबर 2024 को मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में 122 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, इसमें विकासखंड बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज तथा नगर निकाय बिसौली, फैजगंज बेहटा व मुड़िया के जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
Check Also
एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी
Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …
Budaun Amarprabhat