Breaking News

पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों को सुनकर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने पुलिस पेंशनर्स के सेवा काल के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन इन्द्रजीत सिंह सहित जनपद के अनेक पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लगभग 42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, क्षेत्र को मिली नई सौगात

Spread the loveविधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सड़कों का उद्घाटन कर जनता को किया समर्पित …

error: Content is protected !!