Breaking News

बदायूं के राधेलाल बौद्ध को मिला भारत गौरव रतन सम्मान

Spread the love

बदायूं के राधेलाल बौद्ध को मिला भारत गौरव रतन सम्मान
विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ने दिया सम्मान
18 जुलाई को दिल्ली में हुआ था कार्यक्रम

बदायूं l विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग (वर्ल्ड कल्चर एवं एनवायरनमेंट प्रोटक्शन कमीशन ) द्वारा सामाजिक एवं मानवीय दायित्वों के निर्वहन के साथ ही ऐतिहासिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं अन्य विशिष्ट क्षेत्रों में योगदान देने पर बदायूं के डीएम आवास रोड निवासी सेवानिवृत शिक्षक राधेलाल बौद्ध को ” भारत गौरव रत्न सम्मान ” से सम्मानित किया है l उन्हें यह सम्मान 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया गया l
यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रहे निर्वासित तिब्बती सरकार के पूर्व मंत्री व डिप्टी स्पीकर आचार्य यशी फुनसोक तथा लेखक व रचयिता डाॅ० पंकज सुदन,डाॅ० महेश चन्द्र रिटायर्ड डी०डी०ओ० सुधीर सक्सेना चैंपियन किक बॉक्सिंग तथा संगीता अरोड़ा स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा प्रदान
किया गया। बताया कि उनके अतिरिक्त कार्यक्रम में में देश भर से आए कई अन्य लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने पर इस सम्मान से विभूषित किया गया l श्री बौद्ध ने बताया कि इसके पूर्व इसी आयोग द्वारा अप्रैल माह में डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ० राधेलाल प्राचीन इतिहास तथा बौद्ध अध्ययन में गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से मुझे आध्यात्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र में कार्य करने की ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग का आभार व्यक्त किया है l यह सम्मान मिलने पर लोगों ने डॉक्टर राधेलाल बौद्ध को बधाई दी है l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बाल संसद के लिए मतदान संपन्न, विद्यार्थियों ने उत्साह से किया मताधिकार का प्रयोग

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूँ। स्थानीय फ्यूचर लीडर्स स्कूल में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित …

error: Content is protected !!