Breaking News

मंडल 311 के यशोत्सव में मंडल का सर्वोच्च अवार्ड लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब बिसौली के वरिष्ठतम चार्टर सदस्य रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल को बरेली में सम्पन्न हुए रोटरी मंडल 311 के यशोत्सव में मंडल का सर्वोच्च अवार्ड लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड मंडलाध्यक्ष रोटेरियन राजेन विद्यार्थी ने प्रदान किया। यह अवॉर्ड सुभाष चंद्र अग्रवाल को रोटरी के प्रति विशेष समर्पण, दूरदर्शी नेत्तृत्व और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए प्रदान किया गया। इस मौके पर मंडल के विभिन्न स्थानों से आये लगभग 400 रोटेरियन ने भागीदारी की। इस उपलब्धि के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, विनय शर्मा, डॉ. मनोज माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, डॉक्टर प्रवीण शर्मा, संदीप रस्तोगी, देवेद्र चौहान आदि ने प्रसन्नता प्रकट की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …