Breaking News

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाओं का शुभारंभ

Spread the love

बिल्सी, बदायूं। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षाओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद विधायक हरीश शाक्य ने समर्थ पोर्टल पर बीएससी प्रथम वर्ष के प्रथम प्रवेश की सीट लॉक कर सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधायक हरीश शाक्य ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विज्ञान शिक्षा नवाचार, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया तथा महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, डेलनेट लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन का पालन करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाहबुद्दीन अली खां ने किया। अंत में बीएससी कक्षाओं के सफल संचालन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …