Breaking News

बीएसए से कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार-सोमवार अवकाश समेत विभिन्न समस्याओं पर शिक्षक संघ ने की चर्चा

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी एवं जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रमुखता से मांग रखी कि श्रावण मास के आरंभ होने पर जिले में कांवड़ यात्रा के कारण प्रशासन द्वारा रूट डायवर्सन किया जाता है, जिससे जिले में आवागमन में अत्यंत कठिनाई होती है। इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी शनिवार एवं सोमवार को अवकाश घोषित किया जाए।
वार्ता के दौरान शिक्षकों से जुड़े कई गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से
अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समान अवसर एवं शासनादेशानुसार आवश्यक कार्रवाई, जनगणना के प्रथम चरण के मानदेय का शीघ्र निर्गत किया जाना, फैमिली आईडी से संबंधित मामले, लंबित चयन वेतनमान एवं जीपीएफ पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण, खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा मेडिकल, सीसीएल, मातृत्व एवं अन्य अवकाशों के समय से निस्तारण न किए जाने के गंभीर विषय भी शामिल रहे।
बीएसए नवीन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी माँगों को बेहद गंभीरता से सुना और उनका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित पटल सहायकों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर सहसवान के ब्लॉक संयोजक चेतन चाहर, जगत के ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम वशिष्ठ, सालारपुर के ब्लॉक मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, सालारपुर के एआरपी रुद्राक्ष उपाध्याय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फर्जी बिजली कनेक्शन व बिल प्रकरण: न्यायालय ने एफआईआर दर्ज कर जांच के दिए निर्देश

Spread the loveबदायूं। फर्जी विद्युत कनेक्शन और बिजली बिल जारी किए जाने से जुड़े एक …

error: Content is protected !!