Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत ‘स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान

Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत ‘स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में प्राचार्या प्रो. इन्दु शर्मा के निर्देशन में ‘स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेविकाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना एवं स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू, एनी बेसेंट, अरुणा आसफ अली, कस्तूरबा गांधी, तथा कमला नेहरू जैसी वीरांगनाओं के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
छात्राओं ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से बताया कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं ने केवल सहयोगी की भूमिका ही नहीं निभाई, बल्कि अनेक महिलाओं ने स्वयं आंदोलनों का नेतृत्व किया और देश की स्वतंत्रता के लिए त्याग एवं बलिदान दिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए वर्तमान पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा सभी छात्राओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा संपन्न कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाढ़ प्रभावित कटकौरा में विधायक बब्बू भैया ने बांटी राहत सामग्री, 160 परिवारों को मिला सूखा राशन

Spread the loveदातागंज। दातागंज विकासखंड क्षेत्र के बाढ़ से घिरे गांव कटकौरा (अकट) में मंगलवार …