कछला-शाहबाद हाईवे पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों को कराया भोजन, सेवा में उमड़ा उत्साह
बिल्सी
। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में रविवार को कछला-शाहबाद हाईवे से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों को रोककर भोजन और जलपान कराया।भंडारा स्थल पर कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को भोजन कराकर उनकी सेवा की और प्रसाद भी वितरित किया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान ग्रामीणों में सेवा और भक्ति का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि कांवड़ियों की सेवा धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा का भी अवसर है। हाईवे से गुजरने वाले कांवड़ियों को रोककर भोजन कराया गया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान दिनेश शाक्य, अजय शाक्य, नीरज शाक्य, मनोज शाक्य, प्रियांशु शाक्य, ब्रह्मानंद शाक्य, विपिनेश शाक्य, अवनेश शाक्य, दुर्गेश शाक्य, सोहनलाल शाक्य, अवधेश शाक्य, अनुराग शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat