देवका त्रिपाठी ने जीता स्वर्ण पदक
शानदार प्रदर्शन कर स्कूल के 12 बच्चों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान
बदायूं l रविवार को
बरेली के एम.जे.पी. रोहिलखंड विश्वविद्यालय स्थित बॉक्सिंग हॉल इंडोर स्टेडियम में जिला ताइक्वांडो यूथ क्लब, बरेली द्वारा आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में स्थानीय टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली में अपना झंडा गढ़ दिया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय को तृतीय स्थान दिलाया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 12 पदक प्राप्त किए। शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रशासन और कमेटी ने इन प्रतिभाओं का स्वागत किया है l
प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा
देविका त्रिपाठी मैं शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया,
जबकि कक्षा 7 के
अलीना सिद्दीकी, मोहम्मद उमर कक्षा 7 के
मोहम्मद आसिम फय्याज तथा कक्षा 6 के
हिमाक्ष शर्मा कक्षा 3 ने रजत पदक हासिल किया है l
इनके अतिरिक्त कक्षा 5 के
आयत फातिमा, शाइज़ा फातिमा अली, कार्तिकेय दिवाकर,
कृष्णा राजपूत, राज्यांशु यादव,
तेज़ ध्वज शर्मा कक्षा 3
मोहम्मद अरमान कक्षा 3 ने कांस्य पदक प्राप्त किया l टीम के वापस आने पर विद्यालय प्रबंध कमेटी और प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया lविद्यालय प्रबंध कमेटी की अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक ललित यादव के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शैक्षणिक निदेशिका शिल्पी बंसल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में इसी प्रकार बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक ललित यादव के समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी एवं स्कूल के समस्त स्टाफ ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, ताइक्वांडो प्रशिक्षक ललित यादव एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी l उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विभिन्न पदक अपने नाम किए, बल्कि टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल का नाम मंडल स्तर पर गौरवान्वित किया।
Budaun Amarprabhat