Breaking News

गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पेपल गांव की गौशाला में पशुओं की स्थिति पर जताई चिंता, जांच और व्यवस्था सुधारने की मांग

बदायूं, 10 अगस्त। जनपद की गौशालाओं में पशुओं की देखरेख को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सवाल उठाए हैं। संगठन ने बिसौली तहसील क्षेत्र के पेपल गांव स्थित गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा-पानी और देखरेख की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

भाकियू के जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद संगठन के तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया को मौके पर भेजा गया। उनके अनुसार गौशाला में पहले करीब 102 पशु थे, जिनमें से वर्तमान में करीब 85 पशु बताए जा रहे हैं। उन्होंने गौशाला में कुछ पशुओं की हालत खराब होने की बात कही। मौके के फोटो और वीडियो भी सामने आने की बात संगठन की ओर से कही गई है।

संगठन का आरोप है कि गौशालाओं में पशुओं के लिए भूसा, चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही है। देखरेख के लिए कर्मचारियों की संख्या भी कम होने की बात कही गई। भाकियू ने जनपद में संचालित गौशालाओं की व्यवस्था की जांच कराने और जहां आवश्यक हो वहां व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मांग है कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और पशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन की ओर से विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज राजेश्वर सिंह यादव, राजेश यादव, किसान नेता फैयाज अली, अख्तन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी ने दी यूके एआई कॉन्फ्रेंस में दमदार प्रस्तुति, प्रेजेंट किए सर्वाधिक तीन रिसर्च पेपर्स

Spread the loveमुरादाबाद। यूनाइटेड किंगडम- यूके की राजधानी लंदन में वेस्टमिंस्टर के क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय …