Breaking News

मदर एथीना स्कूल में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों ने सजीव किए स्वतंत्रता सेनानी

Spread the love

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य में मदर एथीना स्कूल में कक्षा प्ले-ग्रुप से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य ‘फैंसी ड्रेस’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता सेनानी’ था, जिसके अंतर्गत नन्हें-मुन्नों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का रूप धरकर सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन का उद्देश्य नौनिहालों को देश के अमर सेनानियों के त्याग और उनके योगदान से अवगत कराना तथा उन्हें याद करना था।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का सभागार झांसी की रानी की हुंकार और अमर शहीद भगत सिंह के ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत रूप-सज्जा के माध्यम से महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, लोकमान्य तिलक, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों को मंच पर जीवंत कर दिया। बच्चों की इस सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के उस अविस्मरणीय कालखंड की याद दिला दी। इसके उपरांत, विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में सिंहनाद करते हुए एक उत्साही प्रभात फेरी भी निकाली।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा और उनके आत्मविश्वास को निखारने में बेहद मददगार साबित होते हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने, नई-नई चीजें सीखने और अपने कौशल को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यातायात कर्मी पर रुपये लेने की शिकायत का पुलिस ने किया खंडन

Spread the loveयातायात कर्मी पर रुपये लेने की शिकायत का पुलिस ने किया खंडन बदायूं। …