बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला-कौशल और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के प्रतिभागियों ने हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को उकेरकर अपनी प्रतिभा दिखाई। पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने आधुनिक एवं रचनात्मक पैटर्न भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में डिजाइन की सुंदरता, साफ-सफाई, बारीकी और रचनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Budaun Amarprabhat