Breaking News

सैदपुर और वजीरगंज में बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की बैठक

Spread the love

बदायूं। महिला कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को नगर पंचायत सैदपुर और वजीरगंज में वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉक्सो एक्ट, मिशन वात्सल्य और कन्या सुमंगला, बाल सेवा, स्पॉन्सरशिप एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता डोली ने साइबर सुरक्षा और महिलाओं-बच्चों के लिए संचालित हेल्पलाइन की जानकारी दी। जेएस एचईडब्ल्यू प्रीती चौहान ने नशे के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाने की अपील की।

जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए जरूरतमंद बच्चों को 1098 पर सूचना देने की अपील की। बैठक में सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लेखपाल, एएनएम, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर पर 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास से मनाया

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर पर 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास से …