Breaking News

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the love

संवाददाता सुख देवी

कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 वर्षीय नन्हे उर्फ अजय सक्सेना पुत्र राजकुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे वितरोई मोड़ के पास हुआ।

बताया गया कि अजय बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक सांड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे उपचार के लिए बदायूं ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बुधवार को कछला घाट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि अजय दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बचपन में ही उसकी मां का निधन हो गया था। हादसे से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*महिला कल्याण विभाग ने दी वन स्टाप सेन्टर की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी।*

Spread the love*नगर पालिका बिसौली/नगर पंचायत मुडिया तथा फैजगंज बेहटा में वार्ड बाल कल्याण एवं …