Breaking News

बीआइएमटी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन

Spread the love

बदायूं। बीआइएमटी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन व गतिविधियों से परिचित कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी, विकास आहूजा और आशीष सिंघल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि चीफ प्रॉक्टर सौरव सक्सेना ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन प्रो. नीतू सिंह व प्रो. कृतिका श्रीवास्तव ने किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर पर 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास से मनाया

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर पर 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास से …