Breaking News

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, शासनादेश लागू करने की मांग

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नवीन कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन तथा अवशेष चयन वेतनांतर का त्वरित भुगतान कराने की पुरजोर मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का पक्ष रखते हुए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री उदयवीर सिंह ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने विशेष अपीलों में स्पष्ट व्यवस्था दी है कि 5 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण कर चुके प्रभारी प्रधानाध्यापकों को याचिका की तिथि से अधिकतम 3 वर्ष तक का अवशेष वेतन प्रदान किया जाए। इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 द्वारा 16 जुलाई को जारी संशोधित शासनादेश में भी नियमित चयन होने तक चार माह के भीतर प्रधानाध्यापक पद का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
नेताओं ने बीएसए को अवगत कराया कि जनपद के सैकड़ों वरिष्ठ सहायक अध्यापक लंबे समय से विद्यालयों का समस्त प्रशासनिक, शैक्षिक और वित्तीय दायित्व पूर्ण निष्ठा से संभाल रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी सहायक अध्यापक का ही वेतन मिल रहा है, जो न्यायिक आदेशों और शासनादेश की खुली अवहेलना है।
संघ ने चेतावनी दी कि शासन के आदेश का तत्काल अनुपालन कराकर शिक्षकों को उनका वाजिब हक दिया जाए। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, रामसेवक वर्मा, योगेश शाक्य, वैभव श्रोत्रिय सहित अनेक पदाधिकारी व प्रभावित शिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …