संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में 33/11 केवी उपकेंद्र कचहरी पर क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा किया गया। यहां स्थापित 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया।
उपकेंद्र पर पहले 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर लगा था, जिसे बढ़ाकर अब 10 एमवीए किया गया है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए विद्युत तंत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। क्षमता वृद्धि से क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को संभालने में मदद मिलेगी और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाली गर्मी में विद्युत मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह कार्य महत्वपूर्ण है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा ओवरलोडिंग की समस्या भी कम होगी।
विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता विकास सदमा, उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार, अवर अभियंता रमेश सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat