सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत शपथ समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. उप्पल ने कहा कि नशा जीवन को दीमक की तरह नष्ट करता है, इसलिए युवाओं को खुद जागरूक होकर समाज को प्रेरित करना होगा। नोडल अधिकारी डॉ. ब्रह्म स्वरूप सिंह ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा मुक्त राष्ट्र के निर्माण में युवा वर्ग की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सौरभ नागर, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. नीति सक्सेना, डॉ. सूर्य प्रताप गौतम सहित गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और सैयद खबर हसन, गुलिस्तां, शिवानी, नेहा, रुही बी, शिफा रहमान आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat