Breaking News

प्राथमिक विद्यालय नगला शर्की में बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी किट

Spread the love

भामाशाह सेवा समिति की पहल, खिले चेहरे
बदायूं। विकास खंड जगत के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगला शर्की में गुरुवार को श्री भामाशाह सेवा समिति द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। संस्था की युवा टीम के सदस्यों कनिष्क गुप्ता, यश गुप्ता और जतिन ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्टेशनरी किट वितरित की।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के जरूरतमंद एवं प्रतिभावान बच्चों को पठन-पाठन से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। स्टेशनरी किट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ देखने को मिला।
समिति के सदस्यों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षा से बढ़कर कोई उपहार नहीं हो सकता।” यदि बच्चों को समय पर बुनियादी शैक्षणिक साधन मिलें, तो वे अपनी पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। संस्था निरंतर ऐसे प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम छोर तक शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षकगण व स्टाफ का विशेष और सकारात्मक योगदान रहा। समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय परिवार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी व प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऑपरेशन कन्विक्शन: मारपीट के मामले में चार दोषियों को तीन-तीन साल की सजा

Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी …